✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घाटशिला में विक्टर सोरेन की इंट्री से कट गया सोमेश का पत्ता! अब JMM की क्या है रणनीति

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:42:12 AM

रांची(RANCHI): झारखंड की घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार के चयन को लेकर झामुमो में घमासान मच गया है. रामदास सोरेन के बाद अब अब किसे झामुमो टिकट देगी यह सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच चर्चा शुरू हुई की सोमेश सोरेन के नाम पर मुहर लग गई बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. लेकिन इस बीच सोमेश के रास्ते में विक्टर सोरेन आ गए, और सोमेश सोरेन का पत्ता काट दिया. ऐसे में दूसरे विकल्प पर अब चर्चा शुरू हो गई.

दरअसल विक्टर सोरेन कोई और नहीं है बल्कि रामदास सोरेन के परिवार के ही सदस्य है. रामदास सोरेन के भतीजे है. हमेशा रामदास सोरेन के साथ ही रहते थे. चाहे संगठन का काम हो या मंत्रिमंडल में कोई काम सब में सोमेश चाचा रामदास सोरेन का हाथ बटाते थे. ऐसे में जब उनका निधन हुआ और चुनाव की अटकले तेज हुई. साथ ही उम्मीदवार चयन करने को लेकर चर्चा शुरू कर दी इसके बाद ही विक्टर ने बगावत कर दिया और सोमेश के रास्ते में आ गए.

बताया जा रहा है कि विक्टर सोरेन इस बात पर राजी है कि रामदास सोरेन की पत्नी चुनाव लड़ेंगी तो वह साथ रहेंगे. लेकिन अगर भाई सोमेश को टिकट दिया जाता है तो चुनाव में माहौल बदल सकता है. उन्होंने यह बात आलकामन तक पहुंचा दी है. जिसके बाद अब उम्मीदवार के घोषणा में देर हो रही है. चर्चा है कि सीएम सोरेन हो सकता है कि सोमेश को होल्ड कर रामदास सोरेन की पत्नी को चुनाव मैदान में उतार सकते है. जिससे पार्टी में किसी तरह से कोई बगावत ना. चर्चा यह भी है कि चुनाव मे कौन उम्मीदवार उतरेगा इसके लिए 15 अक्टूबर को रांची में होने वाली बैठक में घोषणा किया जाएगा.

वहीं अब भाजपा की बात कर ले तो यहां भी टिकट किसे मिलेगा अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालांकि मजबूत दावेदारी बाबूलाल सोरेन की ही मानी जा रही है. जल्द ही भाजपा इसपर मुहर लगा सकती है. चुनाव की तैयारी में सभी नेता लग गए है. जल्द तस्वीर सामने दिख सकती है.

                            

Tags:Victor Soren's entry into Ghatsila has eliminated Somesh; what is JMM's strategy now?ghatshila newsghatshila news updatesghatshila news electionghatshila latest newsghatshila election newsghatsila newsghatshila political newsghatshila by-election today newsghatshila by-election latest newsghatsila seat newsghatsila election newsghatshilaghatsila by election 2025 newsghatshila mlaghatshila bypollghatshila nda meetingranchi latest newsghatshila vidhan sabhaghatshila upchunavghatshila se khabarghatshila electionghatshila voter listghatshila voting dateSOMESH SORENJMMRAMDAS SOREN NEWSBABULAL SORENGHATSHILA ME KISE MILEGA TICKET

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.