✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के शातिर चोर देवघर में कर रहे हैं दुकानों में चोरी,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:10:13 AM

देवघर(DEOGHAR):  देवघर में इन दिनों पड़ोसी राज्य बिहार के चोरों ने तांडव मचा रखा हैं. ये लोग दुकानों को अपना निशाना बना रहे थे. बिहार के जमुई और बांका जिला से सटा रहने की वजह से देवघर में ये लोग आसानी से घुस जाते हैं. और आपराधिक घटना चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.

गिरफ्तार चोर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया 

इस मामले में  कार्रवाई करते हुए देवघर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सीलिंग हटाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले राजेश बसेरा को गिरफ्तार किया है. ये बिहार के चकाई जिला का रहने वाला है. गिरफ्तार चोर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.

कई विभिन्न मामलों में जा चुका है जेल

पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि यह एक शातिर चोर हैं. जिसके ऊपर कई मामले भी विभिन्न थानों में दर्ज है. गिरफ्तार राजेश बसेरा कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस ने इसके पास से दुकान से चोरी की गई एक लैपटॉप को भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इससे गहन पूछताछ कर इसके अन्य सदस्यों की जानकारी ले कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:JharkhandDeogharVicious thieves of Bihar are stealing in shops in Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.