☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहन बन गए हैं साइलेंट किलर, जानिए फिर कहां हुई दुर्घटना

नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहन बन गए हैं साइलेंट किलर, जानिए फिर कहां हुई दुर्घटना

धनबाद(DHANBAD): धनबाद, कोलकाता नेशनल हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े वाहन लगातार दुर्घटना के कारण बन रहे हैं. तोपचांची से लेकर कोलकाता की ओर जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे, सड़क के दोनों किनारे भारी वाहन खड़े मिल जाएंगे. खड़े वाहन सिर्फ सड़कों को सकरा नहीं करते बल्कि दुर्घटना को भी आमंत्रित करते हैं. सोमवार की रात गोविंदपुर के गहरा मोड़ के पास भी इसी तरह की घटना घटी, सड़क के किनारे ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था और धनबाद की ओर से जा रही मारुति कार उसे टकरा गई. चार लोग उसमें गंभीर रूप से घायल हो गए. अंधेरे में कार चालक को ट्रक दिखा नहीं और जा रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. नेशनल हाईवे के दोनों किनारों से भारी वाहनों को हटाने की बात तो कई बार हुई. रोड सेफ्टी की मीटिंग पर भी इस पर चर्चा हुई लेकिन यह चर्चा सिर्फ कागज में ही रह गई. अमलीजामा नहीं पहनाया गया, नतीजा है कि रोज कहीं न कहीं वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोगों की जाने जा रही है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Published at:11 Oct 2022 09:13 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.