✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही है गाड़ियां! ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 1, 2026,
Updated: 9:19 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला.जहां मंगलहाट से राजमहल जाने वाली मुख्य सड़क पर एक टोटो और तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.हादसा इतना भीषण था कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.मंगलहाट चौक के पास हुआ हादसा घटना राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट–राजमहल मुख्य मार्ग पर मंगलहाट चौक के निकट करीब सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और अचानक टोटो को टक्कर मार दी.

महिला यात्री का पैर टूटा

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए.महिला यात्री का पैर टूटा,अस्पताल में भर्ती हादसे में टोटो में सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई.बताया जा रहा है कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है और फ्रैक्चर की भी आशंका है.घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है.चालक फरार, ट्रैक्टर जब्त घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.पुलिस मामले में विधिवत कार्रवाई कर रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों में आक्रोश दिख रहा है लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार की समस्या लगातार बढ़ रही है.गांव की सड़कों से लेकर मुख्य चौक तक चालक बिना किसी भय के वाहन दौड़ा रहे है,जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.वहीं घायल महिला के परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.

प्रशासन के लिए चुनौती बनती सड़क दुर्घटनाएं

प्रशासन के लिए चुनौती बनती सड़क दुर्घटनाएं-लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है.पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लापरवाह चालक नियमों की अन देखी कर रहे है.अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है.

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

Tags:road accident sahibganjsahibganj accidentsahibganj train accidentsahibganj rail accidentroad accidentsahibganj goods train accidentroad accident casetrain accident in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.