✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वाहन चोर गिरोह दुमका पुलिस के लिए बना चुनौती! टोटो चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:09:15 PM

दुमका(DUMKA):पुलिस की लाख कोशिशो के बाद भी दुमका जिला में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है.वैसे तो पुलिस की ओर से चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर कईयों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, तो वहीं चोरी के दर्जनों वाहनों को भी बरामद किया गया, लेकिन इसके बाबजूद चोर गिरोह की ओर से समय समय पर दुमका पुलिस को चुनौती दी जाती है.

शहरवासी अपने वाहन की सुरक्षा के प्रति सजग दिख रहे हैं

 वहीं अब शहरवासी अपने वाहन की सुरक्षा के प्रति सजग दिख रहे हैं. जिसका परिणाम भी सामने आया है. रविवार की रात नगर थाना के डंगालपाडा में टोटो चोरी करते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.जिसके बोद चोर को एक खंभे के सहारे बांध कर इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी.

ऐसे मामलों में लोग उग्र होकर कानून हाथ में लेकर चोरों की पीटाई कर देते है

 वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस चोर को लेकर नगर थाना पहुंची और उससे पूछताछ कर रही है. वहीं इन सब के बीच एक अच्छी चीज ये हुई कि दुमका के लोगों ने चोर की पीटाई नहीं की. उनके अंदर कानून के प्रति इज्जत का भाव देखने को मिला, वरना ऐसे मामलों में लोग उग्र होकर कानून हाथ में लेकर चोरों की पीटाई कर देते है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Vehicle theft gangVehicle theft gang in dumkaVehicle theftVehicle theft in dumkaDumka policeDumka police in actionDumka police newsPeople caught the thief red handedPeople caught the thief red handed in dumkajharkhanddumka newsdumka news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.