✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में विभिन्न संगठनों ने की गोलीकांड की निंदा, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 6:26:32 AM

Dumka: दुमका शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका उदाहरण मंगलवार सुबह देखने को मिला, जब बाइक सवार बदमाशों ने DIG कार्यालय के ठीक सामने मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मार दी. व्यस्त और अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है. गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

बस स्टैंड में बैठक, 24 घंटे का अल्टीमेटम

घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर दुमका बस स्टैंड परिसर में मोटर मजदूर संघ, मालिक समिति और दुकानदार समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मौजूद लोगों ने इस हमले को सुनियोजित अपराध बताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया. वक्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और शहर की गतिविधियां ठप कर दी जाएंगी.

DIG कार्यालय के सामने वारदात, सुरक्षा दावों की खुली पोल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना उस जगह हुई जहां पुलिस कंट्रोल रूम, बैंक, कोर्ट और समाहरणालय जैसे संवेदनशील संस्थान मौजूद हैं. नगर निकाय चुनाव के कारण प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा था, लेकिन अपराधियों ने दिन के उजाले में हमला कर उन दावों को पूरी तरह झूठा साबित कर दिया.लोगों का कहना है कि जब DIG कार्यालय के सामने ही कोई सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है.

12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बढ़ता अविश्वास

घटना के 12 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली है, जिससे लोगों का गुस्सा और अविश्वास दोनों बढ़ते जा रहे है. लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे है.

पहले की घटना में भी नहीं हुई कार्रवाई

रविवार की रात शिव सुंदरी रोड निवासी रूपम किशोर सिंह पर घर के बाहर हमला किया गया था. उस मामले में सीसीटीवी फुटेज और नामजद प्राथमिकी होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मोटर मजदूर संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

संयुक्त बैठक के बाद संघ से जुड़े वक्ताओं ने साफ कहा कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा. शहरवासी प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर लगाए हुए हैं.शहर में यह चर्चा आम हो गई है कि यदि अपराध पर तुरंत लगाम नहीं लगी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsDumka newsfiring incident in DumkaDumka policeCrime newsDIG Office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.