✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

27 से रांची स्टेशन से खुलेगी वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी दिखायेंगे हरी झंडी, जाने किराया औऱ बाकी डिटेल्स

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:06:59 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक और वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लेस हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन हर दिन 28 जून से चलेगी. 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा. इसके बाद 28 जून से ट्रेन संख्या 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का रोजाना परिचालन किया जाएगा.

पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

27 जून को ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखायेंगे . इसे लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. स्टेशन पर पंडाल बनाया जा रहा है. उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक को आमंत्रण भेजा गया है.

वंदे भारत का किराया

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का भाड़ा 1175 रुपए होगा, वही एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 रुपए होगा. हालांकि चेयरकार का सिर्फ 1175 रुपए भाड़ा है. ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. यह ट्रेन कुल सात स्टेशन पर ही रुकेगी.रांची-पटना के बीच छह घंटे का ही सफर होगा.

Tags:Vande Bharat trainVande Bharat train open from Ranchi stationPrime Minister Modi will flag offknow fare and other details

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.