✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उत्तरकाशी टनल हादसा:पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 मजदूर सकुशल पहुंचे जमशेदपुर, डीडीसी और एसडीओ ने किया स्वागत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:18:52 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):उत्तरकाशी के टनल में फंसे सभी झारखंड के मजदूर शुक्रवार को सही सलामत रांची पहुंच गए. सभी मजदूरों को उनके गृह जिला के लिए रवाना कर दिया गया. इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया के 6 मजदूर सकुशल जमशेदपुर के जिला मुख्यालय पहुंचे जहां डीडीसी एवं एसडीओ सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी मजदूरों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरकारी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया है. 

डीडीसी एवं एसडीओ ने मजदूरों के सकुशल लौटने पर खुशी जाहिर की

डीडीसी एवं एसडीओ ने मजदूरों के सकुशल लौटने पर खुशी जाहिर की और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे देशी विदेशी टीम के प्रति आभार जताया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड सरकार, खासकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की है. 

मजदूरों की आंखों में परिवार से मिलने की खुशी साफ दिखी

वही सकुशल अपने गृह क्षेत्र लौटे मजदूरों की आंखों में परिवार से मिलने की खुशी साफ देखी जा रही थी, सभी मजदूर डुमरिया स्थित आने आवास के लिए रवाना हो गए.और अपने परिवार से मिले.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Uttarkashi Tunnel AccidentUttarkashi Tunnel Accident newsUttarkashi Tunnel Accident news todayJamshedpur newsJamshedpur news todayJharkhand newsJharkhand news today6 laborers reahed Jamshedpur safely

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.