✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

US Presidential Debate : प्रेशिडेंशियल डिबेट में गरमाया ‘अबॉर्शन’ का मुद्दा, कमला हैरिस के जवाब से बैकफुट पर ट्रंप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:46:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट (US Presidential Debate) में कमला हैरिस (Kamala Harris) और पूर्व अमिरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) में कई मुद्दों पर बहस हुई. डिबेट के दौरान कमला हैरिस ने 37 मिनट 36 सेकेंड बोला, जबकि ट्रम्प 42 मिनट 52 सेकेंड तक बोले. प्रेशिडेंशियल डिबेट (Presidential Debate) होने के बाद दोनों बिना हाथ मिलाए ही लौट गए. अमेरिका के 4 मीडिया हाउस (CNN, न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट और BBC) के सर्वे में डिबेट का विजेता कमला हैरिस को माना गया.

डिबेट में गरमाया ‘अबॉर्शन’ का मुद्दा

हालांकि इस डिबेट में ‘अबॉर्शन’ ('Abortion') का मुद्दा गरमाया, जिसपर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने‘अबॉर्शन’ के मुद्दे पर डिफेंड किया. जिसपर कमला हैरिस ने जवाब देते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बैकफुट (Backfoot) पर ला दिया. डेमोक्रेट कैंडिडेट कमला हैरिस ने ‘अबॉर्शन’ के मुद्दे पर ट्रंप को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ‘ट्रंप महिलाओं को ये मत बताए कि उन्हें अपने बॉडी के साथ क्या करना चाहिए.’

इस दौरान कमला हैरिस (Kamala Harris) ने महिलाओं के च्वाइस की आजादी की पैरवी भी की. उन्होंने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति चुने गए तो वे पूरे देश में गर्भपात (Abortion) पर रोक लगाने वाले बिल पर साइन कर देंगे. वहीं कमला हैरिस ने अर्थव्यवस्था (Economy) के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को घेरा.

आरोपों का डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

वहीं ‘अबॉर्शन’ के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के आरोपों को झूठा बताया. उन्होंने कहा कि कमला हैरिस झूठ बोल रही हैं. वे ऐसा कोई भी बैन (Ban) साइन नहीं करने वाले वाले हैं, न ही ऐसा करने की कोई जरूरत है.

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रीय स्तर पर गर्भपात (Abortion)  पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर वीटो (Veto) लगाएंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा कोई भी विधेयक कांग्रेस से मंजूरी नहीं पा सकेगा.

आपको बता दें कि 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने ऐतिहासिक रो बनाम वेड फैसले द्वारा स्थापित गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया. 1973 के इस फैसले ने पूरे देश में गर्भपात को वैध कर दिया.

कमला ने कहा कि वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में ट्रंप की नीतियों से प्रभावित गर्भपात कानून हैं, जिसके कारण गर्भपात पर प्रतिबंध है. इसकी वजह से गर्भपात से जुड़े मामलों में डॉक्टर या नर्स का स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना अपराध बन जाता है. एक राज्य में इसके लिए आजीवन कारावास का प्रावधान है.

कमला हैरिस ने कहा कि अगर ट्रंप जीतते हैं तो वह देशव्यापी गर्भपात प्रतिबंध (Countrywide Abortion Ban) के लिए नियम लाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ स्वतंत्रताओं जैसे अपने शरीर से जुड़े फैसले लेने की आजादी के लिए नियम नहीं बनाने चाहिए, खासकर डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे नियम नहीं बनाने चाहिए.

 

Tags:presidential debateus presidential debatepresidential debate 2024us presidential debate 2024trump harris debatetrump vs harris debateharris trump debatetrump debateabc presidential debatelive presidential debate2024 presidential debatekamala harris debatedonald trump kamala harris debatedebatedebate presidential 2024presidential debate 22024us presidential debate livepresidential debate analysistrump vs kamala debatekamala harriskamala harris vs donald trumpkamala harris quotesharris vs trumpharriskamalatrump vs harristrump harristrump vs kamalakamala harris newskamala harris indianharris trumpharris vs trump debatekamala harris donald trumpdonald trump kamala harriskamala harris y donald trumpdonald trump vs kamala harrisdonald trumptrumpdonald trump latest newsdonald trump 2024donald trump newsdonald trump livedonalt trumpdonald trump funnydonald trump rallydonald trump debatedonald trump speechdonald trump fox newsdonald trump maga hatpresident donald trumpdonald trump sean hannity

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.