✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में UPSC एग्जाम की तैयारी पूरी, 24 मई को इन केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें जरूरी गाइडलाइंस

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 5:53:06 PM

TNP DESK: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. 24 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान शहर के 36 परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. यह आदेश सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा.

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

जारी निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी. साथ ही लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक उपकरणों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. किसी भी व्यक्ति को हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष या अन्य पारंपरिक हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार की सभा, प्रदर्शन या सार्वजनिक बैठक आयोजित करने पर भी रोक रहेगी.

रांची जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके.

जाने किन केंद्रों में होगी परीक्षा-

 

Tags:UPSC exam guidelinesupsc indiaupsc 2026upsc ranchiupsc ranchi alloted collegesupsc exam datetopper of upsc 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.