✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सोशल मीडिया पर यूपी के सद्दाम हुसैन को झारखंड की नाबालिग से हुआ प्यार, जब घर से लड़की को लेकर हो रहा था फरार तो जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:27:03 AM

साहिबगंज: सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती प्यार में बदल तो गई लेकिन परवान चढ़ने से पहले प्रेमी साहिबगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जानकारी के अनुसार यूपी के एक लड़के के द्वारा झारखंड की एक नाबालिग लड़़की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई. यूपी के इस लड़के की दोस्ती गोड्डा के महगामा की लड़की से हुई. दो सालों की दोस्ती प्यार में बदल गयी और लड़का लड़की को घर से भगाने गोड्डा जिले के महंगामा पहुँच गया. साहिबगंज पुलिस को गोड़्डा पुलिस ने जानकारी दी कि यूपी का एक लड़का आशीर्वाद बस में महगामा की लड़़की को लेकर फरार हो रहा है जिसे रोकना है. साहिबगंज पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई की और गोड्ड़ा से आने वाली बस की जांच पड़ताल शुरु हुई तो लड़़का और लड़की दोनों मिल गए. लड़के को पुलिस ने कब्जे में लिया और लड़की को थाने में पहुंचाया,फिर शुरु हुई पूछताछ....

यह है पूरा मामला

दरअसल सारा मामला सोशल मीडिया के जरिए शुरु हुई दोस्ती और प्यार-मोहब्बत का है.  युवक का नाम है सद्दाम हुसैन जो दो सालों से महगामा की एक लड़की से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहा था. शुरुआती बातचीत दोस्ती में बदली फिर प्यार में. लड़़की के परिजनों का आरोप है कि भोली-भाली बेटी को सद्दाम हुसैन ने फंसा लिया और शादी का झांसा देकर घर से फरार होने के लिए राजी कर लिया. युवक देवरिया का रहने वाला है और वो लड़की को भगाने के लिए गोड्डा पहुंचा और किसी तरह मासूमियत का फायदा उठाते हुए बस में बैठा कर फरार हो गया.

लड़की के घरवालों को जब इसकी खबर लगी तो इसकी शिकायत महगामा थाना पुलिस से की. पुलिस को परिजनों ने लव जिहाद का एंगल बताया और फौरन गिरफ्तारी की मांग की. इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और दोनों की तलाश में जुट गई. महगामा पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आशीर्वाद बस में सवार होकर साहिबगंज की ओर गए है. तब मामले की जानकारी साहेबगंज पुलिस को दी गई. जहां साहिबगंज एसपी के निर्देश पर वाहनों की जांच शुरू की गई।.इसी क्रम में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने बाहर से आने वाले बसों में जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान रांची से साहेबगंज आने वाली यात्री गाड़ी आशीर्वाद बस से दोनों को पुलिस ने छापेमारी कर हिरासत में ले लिया. एसपी साहिबगंज को सूचित कर इसकी जानकारी महगामा थाना पुलिस को दी गई. जानकारी होने पर महगामा पुलिस जिरवाबाड़ी थाना पहुंची और आरोपी मुस्लिम युवक सद्दाम हुसैन और नाबालिग लड़की को अपनी सुरक्षा में लेकर गोड्डा चली गई.

मामले में साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि गोड्डा पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश का कोई युवक महगामा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती को लेकर फरार हो गया है. इसको लेकर वाहनों की तलाशी अभियान चलाई गई और इस क्रम में एक यात्री बस से दोनों को बरामद कर लिया गया,फिर इसकी जानकारी गोड्डा पुलिस को दे दी गई है.मामले में अग्रतर कार्रवाई गोड्डा जिले की पुलिस करेगी.

आरोपी युवक सद्दाम हुसैन ने क्या बताया

वहीं आरोपी युवक सद्दाम हुसैन ने बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहता थे,लेकिन समाज, धर्म व जाति रोड़ा बन रहा था,जिसके बाद वह उत्तरप्रदेश से गोड्डा जिले के महगामा आकर अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया. उसने साहिबगंज आकर यहां से रेल गाड़ी के माध्यम से देवरिया, उत्तर प्रदेश जाने की सोच रहा था,लेकिन जिरवाबाड़ी पुलिस ने उसे साहेबगंज में ही गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganj policeSaddam Hussain fell love with minor girlसाहिबगंज पुलिसLove zihadGodda policeLove affair on social media

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.