✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

समीर की मौत को लेकर झारखंड में बवाल, तमिलनाडु सरकार के खिलाफ क्यों हुई नारेबाजी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:01:45 AM

रांची(RANCHI): बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के रहने वाले समीर कुमार की रहस्य तरीके से मौत हो गई है. वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित करुणा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में काम करते थे. हाल ही में उन्होंने इस नौकरी को ज्वाइन किया था. शिक्षक दिवस के मौके पर पहले सुबह उनका सब एक फंदे से झूलता हुआ.

परिजनों का क्या है आरोप

समीर कुमार अभी तक रांची में काम कर रहे थे.10 अगस्त को उन्होंने इस्तीफा दिया था.14 अगस्त को उन्होंने कोयंबटूर के करुणा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में योगदान दिया था. सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक क्या हुआ कि समीर कुमार की मौत हो गई. संस्थान के प्रबंधन ने समीर के परिजनों को सूचना दी की समीर का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है. उन्होंने खुदकुशी कर ली है. परिजनों को जो तस्वीर मिली,उससे यह बात हजम नहीं हो रही है. समीर काफी खुश मिजाज लड़का था.जो तस्वीर मिली है, उससे यह लग रहा है कि किसी ने उसकी कथित रूप से हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है.

शव रांची आते परिजन दहाड मारकर रोने लगे

 जैसे ही समीर कुमार का शव रांची आया तो उनके परिजन और शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई. दहाड़ मार कर सभी लोग रोने लगे. मित्र और अन्य रिश्तेदार राजभवन के समीप पहुंचकर मौत की सीबीआई जांच करने की मांग राज्यपाल से करने लगे.

तमिलनाडु और संबंधित संस्थान पर बड़ा आरोप

समीर की मां का आरोप है कि जिस संस्थान में वह नौकरी कर रहा था वहां क्रिश्चियन का दबदबा है और सनातन धर्म के आचरण से उनको लोगों को आपत्ति थी. समीर मंगलवारी व्रत करता था और टीका भी लगता था. जिस पर उसे इंसान के फैकल्टी या अन्य स्टाफ कमेंट करते थे. समीर की मां का सीधा आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मार कर शव को लटका दिया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुहार लगाते हुए परिजनों ने इस मौत की सीबीआई जांच की मांग की है. राज भवन के समीप समीर के रिश्तेदार और उनके दोस्तों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

सनातन धर्म के खिलाफ तमिलनाडु के मंत्री ने दिया है आपत्तिजनक बयान

तमिलनाडु सरकार में मंत्री और वहां के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक बयान पिछले दिनों दिया है. इसको लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू,मलेरिया बताकर इसके खात्मे की बात कही है. इस बयान को लेकर काफी लोग गुस्से में हैं. समीर के परिजनों से मिलने के लिए सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह भी पहुंचे.

Tags:jharkhandranchiJharkhand over Sameer's deathTamil Nadu government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.