☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम हेमंत के कार्यक्रम में हंगामा, टूटी कुर्सियां, पुलिस ने की लाठीचार्ज, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ लोगों ने की बदसलूकी  

सीएम हेमंत के कार्यक्रम में हंगामा, टूटी कुर्सियां, पुलिस ने की लाठीचार्ज, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ लोगों ने की बदसलूकी  

गढ़वा(GARHWA): सीएम हेमंत सोरेन की ख़तियानी जोहार यात्रा की शुरुआत गढ़वा से शुरू हो गई है. यात्रा की शुरुआत होते ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. दरसअल बयानबाजी तेज होने का कारण है भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और कार्यक्रम स्थल तक सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे ही सम्बोधित कर वापस मेदिनीनगर के लिए निकले कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया. जमकर कुर्सियां टूटी आखिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

अक्षरा सिंह के साथ हुई बदसलूकी

कुर्सी टूटने का कारण अक्षरा है, अक्षरा सिंह को कार्यक्रम में सीएम से पहले पहुंचना था. लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम में देरी से पहुंची. इससे नाराज दर्शक हंगामा करने लगे. इसी कारण अक्षरा का प्रोग्राम शुरू नहीं हो सका. स्टेज से जब अक्षरा अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थी, तब भी उनके साथ बदसलूकी की गई. अब इन सब पर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें भोजपुरी से नफरत है लेकिन भीड़ जुटाने के लिए भोजपुरी का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा बच्चों पर राजनीति कर रही है. बच्चे अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए पहुंचे थे.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीएम के प्रोग्राम के बाद ये बड़ा सवाल राज्य की पुलिस पर उठने लगा है कि आखिर ये कैसी सुरक्षा व्यवस्था थी कि कुर्सियां टूटने लगी और मेहमान के साथ बदसलूकी की गई. इससे पुलिस की तैयारियों पर बड़ा सवाल उठता है क्योंकि आम तौर पर सीएम के प्रोग्राम में सुरक्षा हाई लेवल की मानी जाती है.  

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   

Published at:09 Dec 2022 02:16 PM (IST)
Tags:CM Hemant programmeCM Hemantchairs brokenpolice lathicharged peoplepeople misbehaved with Bhojpuri actress Akshara SinghBhojpuri actress Akshara SinghAkshara SinghBhojpuri actressgarhwa newsgarhwacm hemant soren
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.