✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में मुआवजे को लेकर बवाल, बीच सड़क शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 4:48:30 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): जिले में मुआवजे की मांग को लेकर हालात अचानक बिगड़ गए. बनियाडीह स्थित सीसीएल के कबरीबाद माइंस के पास बुधवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच पथराव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा.

दरअसल, मंगलवार देर रात कबरीबाद माइंस क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर विवाद के दौरान हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान पत्थरबाजी और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं, जिसमें दिलीप दास नामक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग शव के साथ मौके पर जुट गए.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी. काफी देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. इसी दौरान माहौल गरमा गया और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया.

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब हालात नियंत्रण से बाहर होते नजर आए, तो लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया गया. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत विस्पुते और एसडीपीओ जीत वाहन उरांव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हालात को संभालने के लिए तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस को लगाया गया है. साथ ही सीसीएल के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं. अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच बातचीत की कोशिश जारी है, ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके.

Tags:Giridihgiridih newsgiridih policegiridih lathichargelathichargejharkhand policelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.