✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: रांची रिम्स में युवक की मौत के बाद बवाल, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 3:56:26 PM

रांची(RANCHI): जिले के डोरंडा स्थित मणि टोला इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब मो. तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शव लेकर डोरंडा थाना पहुंच गए और थाना परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने इस पूरे मामले को हत्या करार देते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मृतक के परिवार का आरोप है कि गोल्डन नामक व्यक्ति इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता है. इसके अलावा जावेद अंसारी, रिजवान, छोटू, कड़ू, अफसर और गुड़िया की भी घटना में संलिप्तता बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि तनवीर की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा है.

परिवार ने यह भी दावा किया कि करीब चार महीने पहले तौशीफ अंसारी की मौत को भी आत्महत्या बताया गया था, जबकि वास्तव में उसकी हत्या की गई थी. परिजनों के अनुसार उस घटना में भी यही लोग शामिल थे. इस कारण तनवीर की मौत के बाद परिवार का गुस्सा और बढ़ गया है.

घटना के विरोध में गुस्साए परिजन शव को एम्बुलेंस में लेकर सीधे डोरंडा थाना पहुंचे. उन्होंने थाना के मुख्य गेट के सामने एम्बुलेंस खड़ी कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई.

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग उठाई गई. परिजनों का कहना है कि तनवीर अंसारी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मौत के बाद पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हटिया डीएसपी भी डोरंडा थाना पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

 

Tags:Ranchiranchi updateDoranda Police Station ProtestRanchi Crime NewsRanchi Local NewsRanchi Police InvestigationDoranda Mani Tola NewsJharkhand Crime Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.