✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: कचड़ा प्लांट पर फिर बरपा हंगामा, ग्रामीणों ने कहा जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:09:19 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):एक बार फिर खैरबानी कचड़ा प्लांट का विरोध ग्रामीण कर रहे हैं. आज 29 मई सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के गेट के सामने ग्राम सभा खैरबनी सामुटोला के ग्रामीणों ने हथियार के साथ जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की मांग थी कि खैरबानी सामुटोला ग्राम सभा की भूमि पर प्रस्तावित जमशेदपुर शहर और अन्य चार निकाय के कचड़ा निष्पादन प्लांट निर्माण कार्य को अविलंब रद्द किया जाए. ग्रामीणों ने कहा कि जान दे देंगे , लेकिन जमीन नहीं देंगे. आक्रोशित लोगों ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा.

कचड़ा निष्पादन प्लांट लगाने का ग्रामीण कर रहे विरोध

आपको बता दे कि बीते कई सालों से ग्रामीणअपने गांव में कचड़ा निष्पादन प्लांट लगाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं फिर से जिला प्रशासन की ओर से कचड़ा निष्पादन प्लांट लगाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. भारी संख्या में खैरबनी गांव से महिला पुरुषों ने अपने-अपने पारंपरिक हथियारों के साथ जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Uproar again at the garbage plantthe villagers said that they will give their livesbut will not give land

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.