✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बजट सत्र से पहले यूपीए विधायक दल की बैठक, कुछ देर में होगी शुरू

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:23:24 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से है. इस सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. बजट सत्र में विपक्ष सरकार पर हमलावर रहेगी. इसे लेकर महागठबंधन की बैठक मुख्यमंत्री आवास में शुरू होने वाली है. इस बैठक में गठबंधन दल के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे.

बैठक में मुख्य रूप से बजट को लेकर चर्चा तो होगी ही, साथ ही अन्य विधेयकों को लेकर भी चर्चा होगी. इसके साथ ही विपक्ष के हमलावर रुख पर पलटवार करने की भी रणनीति बनाई जाएगी. साथ ही सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर कैसे जनता के बीच विश्वास जगाया जाए, इसे लेकर भी बात होगी.

बजट सत्र में सरकार को नियोजन नीति और कानून व्यवस्था पर विपक्ष घेरेगी. नियोजन नीति पर सरकार के सहयोगी भी सरकार पर सवाल उठाते नजर आएंगे, ऐसे में नियोजन नीति को लेकर भी बैठक में मुद्दा उठाया जाएगा.

बजट के बारे में बात करें तो सरकार की ओर से बजट तैयार कर ली गई है, जिसमें कुछ विशेष क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है. रोजगार, किसान, आदिवासी कल्याण आदि मुद्दे बजट में मुख्य रूप से होंगे. इसके अलावा आम लोगों के लिए सरकार क्या कदम उठाती है, ये भी देखने वाली बात होगी.   

Tags:UPA Legislature PartyUPA Legislature Party meetingbudget session will start shortlyUPA LegislatureUPA Legislature Party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.