✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : अज्ञात अपराधियों ने देर रात युवक पर चलाई तीन गोलियां, एमजीएम में इलाजरत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:58:55 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पारसनगर में मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलिबारी की घटना को अंजाद दिया. स्कूटी सवार दो अपराधी क्षेत्र के नीवासी बाला प्रसाद के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. अंदर से घर का दरवाजा नहीं खोलने पर अपराधियों ने उनके बेटे पर बंद दरवाजे के नीचे से तीन फायरिंग कर दी. जिसमें दो गोली चूक गई, लेकिन एक गोली बाला प्रसाद के बेटे शुभम कुमार के पैर में लग गई. इससे वह घायल हो गया. इसके बाद आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज किया गया.

रांची में रह कर पढ़ाई कर रहा शुभम

घटना के संबंध में शुभम ने बताया कि देर रात घर पर बाइक सवार दो युवक आए और दरवाजा खटखटाया. उसने दरवाजा खोला तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. अपराधियों ने तीन फायरिंग की जिसमें एक गोली उसे लगी. जानकारी के अनुसार गोली शुभम के दाएं पैर पर लगी है. वहीं डॉक्टरों की माने तो युवक की स्थिति ठीक है. बता दें कि शुभम रांची से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है. और जमशेदपुर में उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Jamshedpur crime newsjamshedpur policejamshedpur golikandjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.