✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व विद्यालय संसोधन विधेयक 2026 विधानसभा से पारित

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 5:22:56 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा से विश्व विद्यालय संसोधन विधेयक 2026 पास कर लोकभवन को भेजा गया. विधेयक को सदन में पेश करने के बाद इस पर चर्चा की गई. जिसमें कई विधायकों ने साँसोधन का प्रस्ताव लाया. जिसके बाद सदन में विधेयक पर चर्चा हुई.बता दे कि सदन में इससे पहले 2025 में विधेयक पारित किया गया था. जिसे वापस लेकर अब साँसोधन के साथ नए विधेयक को लोक भवन भेजा गया.

विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि राज्य विश्व विद्यालय विधेयक को 26 अगस्त 2025 को पारित कर लोकभवन राज्यपाल के पास भेजा गया था. लेकिन विभाग ने इस विधेयक को अपने स्तर से इसमें कुछ सुधार की जरूरत समझी. जिसके बाद नियम 110 के तहत पुराने विधेयक को वापस लेते हुए 2026 का नया विधेयक सदन में लाया गया है. मंत्री ने सदन में बताया कि कुछ त्रुटियों को सुधारा गया है साथ ही महत्वपूर्ण परिभाषा को स्पष्ट किया गया है.

इस विधेयक के पास होने पर विपक्ष ने सवाल उठाया है. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सदन में विश्व विद्यालय विधेयक 2026 पेश किया गया है. इस विधेयक को अचानक से सरकार लेकर आई है. जिसमें इसे पूरी तरह से समझने का किसी भी विधायक को समय नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि दो तीन साँसोधन विधायकों ने दिया है. लेकिन पूरी तरह से इस विधेयक में क्या है साफ नहीं है.                     

Tags:jHARKHANDJHARKHAND VIDHANSABHAjHARKHAND NEWSRANCHI NEWSRANCHI UPDATERANCHI KA NEWSJHARKHANDSTATE UNIVERSITY BILL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.