✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में जलजमाव को लेकर नगर निगम पर बरसे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सरकार पर नगर निगम चुनाव न करने का लगाया आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:12:50 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के सांसद कार्यालय मोहन कंपलेक्स अरगोडा में केंद्र सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारिया गांव के पीएमसी स्कूल में 21 जून को सुबह 5:30 योग का आयोजन किया जाएगा. जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहेंगे. देश में लगभग 1लाख स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. साथ ही इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 175 देश में योगा किया जाएगा.                                      

इसी के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड राज्य में आए मानसून की पहली बारिश में राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जल जमाव के कारण उत्पन्न समस्या के विषय पर कहा कि रांची नगर निगम के अकर्मण्यता के कारण रांची आज चारों तरफ से पानी-पानी हुआ पड़ा है और हर तरफ घर दुकान डूबे हुए हैं. ऐसे में रांची नगर निगम की लापरवाही ने रांची के लोगों का जीवन नरकीय बन दिया है. 

उन्होंने कहा कि रांची की ऐसी नरकीय स्थिति का एक बड़ा कारण नगर निगम का चुनाव नहीं होना भी है. चुनाव होने के उपरांत संबंधित वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की देखरेख और साफ सफाई की जिम्मेदारी लेते हैं और इसके परिणाम स्वरूप जल जमाव नहीं होता है. साथ ही पार्षद सालों भर अपने-अपने मोहल्लों की नालियों की सफाई करते रहते हैं परंतु चुनाव नहीं होने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है. ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि पहाड़ी इलाका रांची जलमग्न कैसे हो रहा है? आखिर नगर निगम के चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं और इसका जिम्मेदार कौन है. साथ ही दो दिन की बारिश में लोगों के करोड़ों रुपए की संपत्ति बर्बाद हुई है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

Tags:sanjay sethranchi nagar nigamjharkhand sarkarsanjay seth latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.