✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जातिगत गणना पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- कांग्रेस के पल्लू में बंधे हैं लालू यादव

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:12:38 AM

पटना (PATNA): बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जातिगत गणना पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने कहा, ये वही लालू यादव हैं जो जिंदगी भर सोनिया गांधी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक किए. इन्होंने आरक्षण को दबाया और मंडल आयोग को लागू नहीं होने दिया. ये वही लालू यादव हैं जो कांग्रेस के संरक्षण में पले-बढ़े हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि लालू यादव ने ट्वीट किया है कि हम नहीं चाहते कि संघी हमारे काम में दखल दें, तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लाल यादव पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि यही लालू यादव हैं जिन्होंने जीवन भर कानों कान सुनकर सोनिया गांधी के सामने मीटिंग की, यही लालू यादव हैं जो कांग्रेस की गोद में पले-बढ़े हैं.

उन्होंने कहा कि यही नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने पिछड़ों को मजबूत किया और यही नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने दलितों और महादलितों को मजबूत किया. ये वही मोदी हैं जिन्होंने गरीबों को आरक्षण दिया. नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं. कांग्रेस द्वारा जातिवाद का श्रेय दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्या कहेगी, मीठी-मीठी बातें कर रही है, जीवनभर कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया.

इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया, ये लोग सामाजिक समरसता के खिलाफ हैं. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को इस पूरे मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है.

 

Tags:giriraj singhunion minister giriraj singhgiriraj singh newscaste censusgiriraj singh on nitish kumarrenu devi spoke on giriraj singh statementgiriraj singh union ministergiriraj singh latest newscaste census in bihargiriraj singh bjpbihar caste censusbihar caste census newsbihar caste census resultmodi on caste censusgiriraj singh statementgiriraj singh speechgiriraj singh latest speechhome minister rajnath singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.