✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एकदिवसीय रांची दौरे पर केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, नेताओं ने किया भव्य स्वागत, जानें दौरे की वजह 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:43:03 AM

रांची(RANCHI):केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव एक दिवसीय दौरा पर रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. भूपेंद्र यादव योगदा स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए. उसके बाद भी हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे.

भूपेंद्र यादव से मिलने के लिए नेताओं की लगी भीड़

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव योगदान स्कूल के कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय में पहुंचे.आप उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा थे. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया. इसके बाद दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की.

नेताओं ने किया भव्य स्वागत

भूपेंद्र यादव से मिलने वालों में महामंत्री और सांसद आदित्य साहू विधायक सीपी सिंह प्रदेश के कई नेता पहुंचे. भूपेंद्र यादव को अपना चेहरा दिखाने के लिए कई नेता लालायित दिखे. भूपेंद्र यादव ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय में अपने परिवार के सदस्य से मिलने आए. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. मालूम हो कि भूपेंद्र यादव झारखंड भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं. 2014 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Tags:Union Labor Minister Bhupendra Yadav on one-day Ranchi tourleaders gave grand welcomeknow the reason for the tourUnion Labor MinisterBhupendra YadavRanchitourleardergrand welcomereason for the tourreasonranchibjpcp singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.