✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाका पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:02:44 PM

धनबाद (DHANBAD): मंगलवार को तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरदाहा स्थित बाका पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह राहगीरों ने पुल के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में युवक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:dhanbaddhanbad latest newsdhanbad news updatedhanbad news latestaccident newsmajor accident news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.