✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी समारोह से लाखों रुपए के गहनों का बैग लेकर चंपत हुई महिला, सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:19:37 PM

रांची (RANCHI) : रांची पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है. बीते दिन एक विवाह समारोह से गहनों की चोरी के मामले का उद्भेदन हुआ है. शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित मान्य पैलेस में एक विवाह समारोह था, जहां वर और वधू पक्ष वरमाला में व्यस्त थे. इसी दौरान एक अज्ञात महिला एक कमरे में पहुंची और गहनों का बैग उठाकर चंपत हो गई. जिसमें लाखों रुपए के गहने थे. लड़की के पिता ने पुलिस में जो बयान दर्ज कराया, उसके अनुसार मोटे तौर पर 10 लाख से अधिक के गहने और कैश उस बैग में थे.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना के संबंध में पुलिस के पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज साफ तौर पर दिख रहा है कि दो महिला हॉल में बैठी है. उनमें से लाल सलवार सूट पहनी महिला एक रूम में जाती है और अपनी ओढ़नी में छिपाकर एक बैग लेकर तेजी से बाहर जाती है. सीसीटीवी फुटेज में महिला का चेहरा साफ तौर पर दिख रहा है. प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि यह गहना चोर महिला पकड़ी जाएगी, क्योंकि साफ तौर पर चेहरा दिख रहा है.

सोशल मीडिया के सहारे हो रही तलाशी

पुलिस के अनुसार महिला की तस्वीर को वायरल किया जा रहा है और मीडिया कर्मियों से भी आग्रह किया गया है कि इस घटना को वह अधिक से अधिक दिखाएं ताकि जो चोर है, वह पकड़ी जाए मालूम हो कि बैग में रखा गहना दुल्हन के लिए था. लड़की के पिता ने बताया कि बैग में 10 लाख रुपए का गहना, दो लाख से अधिक के कैश के अलावे गिफ्ट में मिले कई कीमती सामान भी थे.

Tags:Thief in marriagethiefjewellery thiefranchi policejharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.