☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के भूतगढ़िया में झाड़ियों से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

धनबाद के भूतगढ़िया में झाड़ियों से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

धनबाद(DHANBAD): झरिया के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत भूतगढ़िया पुराना कलाली से सुरेंद्र कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित खेल मैदान के समीप सोमवार को झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.रोज की तरह सुबह टहलने गए स्थानीय लोगों ने झाड़ी के अंदर संदिग्ध हालत में शव देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए.

घेराबंदी कर जांच शुरू

सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की.प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक की बाईं आंख के पास गहरा कटा हुआ का जख्म पाया गया है, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है.इसके अलावा सड़क से शव तक खून की बूंदें भी मिली हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंका गया है.

पहचान अब तक नहीं हो सकी है

मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज रही है.वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और पूरी घटना की दिशा स्पष्ट हो सकेगी.मामले की जांच जारी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Published at:01 Dec 2025 08:13 AM (IST)
Tags:crime news dhanbaddhanbad crime newscyber crime news dhanbaddhanbad crime news aaj kadhanbad crime news todaydhanbad cyber crime newsdhanbad crime latest newsdhanbad crimedhanbad newscrime newsdhanbad live newsdhanbad crime livecrime news channeldhanbad firing newsdhanbad crime alertdhanbad police newslatest news dhanbadcyber crime dhanbadbihar crime newsjharkhand crime newsdhanbad crime khabardhanbad crime patroldhanbad crime updatedhanbad jail newsdhanbad news live
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.