✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के मोरहाबादी मैदान में मिला अज्ञात का शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:18:35 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास पुलिस को एक अज्ञात का शव बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब स्थानीय दुकानदार वहां पहुंचे तो उन्होंने वहां एक शव पड़ा पाया. जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

म्यूजियम के पास मिला शव

बता दें कि म्यूजियम के ठीक पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वे लोग जब सुबह अपना दुकान खोलने जा रहे थे. तभी उन्होंने एक शव को म्यूजियम के ठीक सामने पाया. जिसके बाद दुकानदारों ने मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस औऱ सिटी डीएसपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की तैयारी में जुट गई है.

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना की जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी ने बताया कि मृतक के गले में गमछा लपेटा हुआ है. प्रथम दृष्य से ऐसा लग रहा है कि आपसी रंजिश के बाद गला घोट कर हत्या की गई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस द्वारा मोरहाबादी मैदान में लगे सीसीटीवी  कैमरे को भी चेक किया जा रहा है.  

 

Tags:Unidentified dead bodyfound in Ranchi'sMorhabadi groundpolice engagedin investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.