✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री सारथी योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा,नौकरी का झांसा देकर पाकुड़ के छात्रों से लाखों की ठगी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 10:54:48 PM

TNP DESK- पाकुड़ में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान पर बेरोजगार छात्रों से ठगी का गंभीर आरोप लगा है. छात्रों का कहना है कि नौकरी दिलाने और विदेश भेजने के नाम पर उनसे हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए. पीड़ित छात्रों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. छात्रों के मुताबिक, जेआरएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक संस्थान में प्रशिक्षण के बाद नौकरी का सपना दिखाया गया. आरोप है कि विशाल प्रजापति नाम के व्यक्ति ने खुद को सऊदी अरब के बड़े ठेकेदार का बेटा बताकर वीजा और टिकट के नाम पर पैसे लिए. छात्र निवेक रवानी ने आरोप लगाया कि उनसे एक लाख पांच हजार नौ सौ रुपये की ठगी की गई. वहीं कई अन्य छात्रों से प्लेसमेंट के नाम पर एक हजार से ग्यारह हजार रुपये तक लिए गए। छात्रों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने अपना प्रमाण पत्र वापस मांगा, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई. मामले को लेकर राजद जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया भी सेंटर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की. उन्होंने संस्थान को चेतावनी देते हुए कहा कि दो महीने के भीतर लंबित परीक्षाएं कराई जाएं और छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएं. साथ ही ठगी और धमकी के आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही. छात्रों ने बताया कि तीन महीने का प्रशिक्षण फरवरी में खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक न परीक्षा हुई और न ही नौकरी मिली. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:Jharkhand newsPakur newsChief Minister's Sarathi Schemeमुख्यमंत्री सारथी योजनाझारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजनाUnemployed students of Pakurबेरोजगार छात्रों से ठगी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.