✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : SPG की निगरानी में पीएम के आगमन की तैयारी अंतिम चरण में, सुरक्षा में तैनात 10,000 पुलिसकर्मी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:01:26 AM

देवघर(DEOGHAR): 12 जुलाई की तारीख देवघर के इतिहास मे सुनहरे अक्षर से लिखा जाने वाला है. इसके लिए खुद प्रधानमंत्री देवघर पधार रहे हैं. प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट का जैसे ही उद्घाटन करेंगे, वैसे ही हवाई मार्ग के नक्शे पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ान सेवा यहां से शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर है. एसपीजी की देखरेख में सारी तैयारियां हो रही है. देवघर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सिर्फ एयरपोर्ट का उद्घाटन ही नहीं करेंगे, बल्कि एम्स परिसर में बने ढाई सौ बेड का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सहित हजार करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बाबा मंदिर जाएंगे. जहां लगभग 20 मिनट तक बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करेंगे. एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर तक प्रधानमंत्री द्वारा रोड शो किया जाएगा.

जन सभा को भी पीएम करेंगे संबोधित

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह सीधे देवघर कॉलेज जाएंगे. जहां उनके द्वारा एक आम सभा को संबोधित किया जाएगा. आम सभा को संबोधित करने के लिए 1 लाख स्क्वायर फीट में पंडाल का निर्माण कराया गया है, जिसमे 50 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. 10 हज़ार से अधिक पुलिस बल को पीएम के कार्यक्रम में लगाया गया है. लगातार वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग और मॉनिटरिंग की जा रही है. प्रधानमंत्री और क्या सौगात झारखंड वासियों को देते हैं इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.