गिरिडीह :- गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक में राहगीरों को रौंद दिया जिसमें चार व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई एवं कई लोग घायल हो गए.
अभी तक 2 मृतकों की पहचान हो चुकी है जिसमें डुमरी थाना क्षेत्र के नावाटांड निवासी कारी इरशाद अंसारी तथा डुमरी थाना क्षेत्र के ही घुटवाली निवासी संतोष महतो हैं
इस घटना की सूचना पर गिरिडीह उपायुक्त रामनरेश यादव भी डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना एवं मृतकों के परिजनों से मिले. बता दे की इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज डुमरी के अलग अलग अस्पतालो सहित धनबाद के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
पुलिस को सूचना मिलने के बाद सभी लोगों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां कई लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद भेजा जा रहा है.वही डुमरी रेफरल अस्पताल में मृतकों के परिजनों एवं घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि गिरिडीह के तरफ से एक अनियंत्रित ट्रक ईसरी बाजार की ओर जा रहा था. इसी दरमियान ट्रक अनियंत्रित हो गया और राहगीरों को रौंदते हुए पलटी मार दिया.
वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग सहित एन एच 19 को जाम कर दिया है तथा मुआवजे एवं डुमरी में बेहतर स्वास्थ्य सुबिधा की मांग कर रहे हैं.वहीं प्रशासन भी पूरे चुस्ती से मामला को संभालने के लिए जुटी हुई है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक