✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाचा ने नशे में धुत भतीजे की कर दी पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:46:54 PM

लातेहार (LATEHAR) : लातेहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार बालूमाथ प्रखंड के मासियातु गांव में नशे में धुत चाचा ने अपने भतिजे की इतनी पिटाई की वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद उसे लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गाय. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संतोष के रूप में की गई है.

मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप 

इस घटना के बाद संतोष की पत्नी पूनम देवी का कहना है कि तीन दिन पूर्व संतोष अपने चाचा को ढूंढने उनके घर गया था. जहां उसके चाचा सुलेन्द्र लोहरा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. जिसेक बाद  उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पत्नी पूनम ने आरोप लगाया कि आरोपी सुलेन्द्र ने संतोष की बेरहमी से पिटाई की जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

छेड़खानी का लगाया आरोप 

वहीं दूसरी और आरोपी सुलेंद्र लोहरा की पत्नी का कहना है कि संतोष नशे में धुत होकर उनके घर में आया था और उनकी छोटी बहू के साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब उसे समझाने का प्रयास किया तो संतोष बदसलूकी करते हुए बहू का हाथ खींचने लगा. संतोष की इस हरकत से नाराज होकर उसे चार-पांच थप्पड़ मारा गया था. मुनिया देवी ने कहा कि संतोष की ज्यादा पिटाई नहीं की गई थी.

जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को जब संतोष की मौत हो गई तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी. आज जब संतोष की मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

Tags:Uncle beats up drunk nephewgets injured during treatmentpolice engaged in investigationलातेहार न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.