✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में अपराधियों का आतंक, घर से अगवा कर युवक की बीच मैदान में पिटाई

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 5:56:07 PM

रांची(RANCHI): राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान उस समय दहशत का केंद्र बन गया जब आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को उसके घर से जबरन अगवा किया और मैदान में ले जाकर लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा.

गनीमत यह रही कि उसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे हमलावर मौके से फरार हो गए और पीड़ित की जान बच गई. घायल युवक की पहचान धुर्वा के टंकी साइड निवासी कार्तिकेय प्रताप के रूप में हुई है, जिसने धुर्वा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. 23 मई की वह अपने ऑफिस जाने की तैयारी कर रहा था, तभी अभिषेक चौहान, शुभम यादव और दो अन्य युवक उसके घर में घुस आए. आरोप है कि इन लोगों ने उसे बंधक बना लिया, घर की चाबियां छीन लीं और जबरन घसीटते हुए प्रभात तारा मैदान ले गए.

मैदान में पहुंचने के बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया. इस हमले में कार्तिकेय प्रताप के शरीर के कई हिस्सों, खासकर पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. प्राथमिकी में अभिषेक चौहान, शुभम यादव और विराट सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके साथ ही पीड़ित ने अभिषेक चौहान के पिता सुमन सिंह पर पूरे हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का मास्टरमाइंड होने का गंभीर आरोप लगाया है.

इधर धुर्वा थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

 

Tags:RANCHIDhurwa violent attack Ranchi newsPrabhat Tara Maidan assaultRanchi youth attacked by group latest newsDhurwa Thana crime news todaybrutal attack case updateRanchi kidnapping and assault incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.