☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के चुटिया और कोतवाली इलाके में दो युवकों की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

रांची के चुटिया और कोतवाली इलाके में दो युवकों की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

रांची(RANCHI): रांची से दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की हत्या पत्थर से कूचकर कर देने का मामला सामने आया है. पहला मामला रांची के चुटिया का है. जहां शनिवार की सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान दीपक नाम के व्यक्ति के रूप में की गयी है. दीपक की हत्या पत्थर से कूचकर की गयी है. स्थानियों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस आशंका जता रही है कि नशा करने के दौरान दीपक का किसी से विवाद हुआ होगा, जिसमें उसकी हत्या कर दी गयी है. 

वहीं, दूसरा मामला रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुई है. यहां भी एक युवक की हत्या पत्थर से ही कूचकर की गयी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. 

Published at:15 Mar 2025 11:21 AM (IST)
Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटरांचीरांची न्यूज़क्राइम न्यूज़रांची क्राइम न्यूज़हत्याचुटिया थाना क्षेत्रJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchiRanchi NewsCrime NewsRanchi Crime NewsMurderChutia Police Station Area
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.