✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में दो युवकों ने की खुदकुशी, जानिए सनसनीखेज घटना के बारे में

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:07:22 PM

हजारीबाग(HAZARIBAG): हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आयी है. जहां दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने खुदकुशी कर ली है. इस घटना के बाद दोनों परिवार के सदस्य सदमें में है. घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.
भाई-बहन में हुआ था विवाद 
पहली घटना कोर्रा थाना क्षेत्र में दीपूगढ़ा गोलंबर भगत सिंह कॉलोनी है. यहां के 18 वर्षीय कुणाल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके पिता उदय मेहता के अनुसार भाई-बहन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद कुणाल ने फांसी लगा ली. 
रितिक कर रहा था डॉक्टर की तैयारी 
वहीं दूसरी घटना कोर्रा की ही है. यहां रितिक रोशन नामक 20 वर्षीय युवक ने अपना जीवन समाप्त कर लिया. खुदकुशी करने की कारण के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है. उसके पिता महेश यादव पेशे से शिक्षक हैं. वह अपने सुपुत्र यानी रितिक रोशन को डॉक्टर बनाना चाहते थे. इसके लिए हजारीबाग में रहकर रितिक तैयारी कर रहा था. फिलहाल वह फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहा था.उसके पिता महेश यादव ने कहा कि उनका पुत्र पढ़ाई में ठीक-ठाक था. उसने यह कदम कैसे उठाया, पता नहीं. पुलिस दोनों मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Tags:jharkhand newsbreaking newsjharkhand news todaytop newshindi newslatest newslive newsjharkhand news livetoday jharkhand newsnewsjharkhandjharkhand today newsnews jharkhandranchi newsaaj ka jharkhand newsjharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.