☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के बगोदर में 35 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, गुमटी की आड़ में चलाया जा रहा था धंधा

गिरिडीह के बगोदर में 35 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, गुमटी की आड़ में चलाया जा रहा था धंधा

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना इलाके में पिछले लंबे समय से ब्राउन सुगर की खरीद - बिक्री का कारोबार चल रहा था. इसका खुलासा तब हुआ जब बगोदर थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड़ में संचालित एक गुमटी नुमा दुकान में छापेमारी कर करीब एक लाख रूपये की 35.08ग्राम ब्राउन सुगर ओर 19गांजा भरा हुआ सिगरेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें बगोदर थाना क्षेत्र के शाह मुहल्ला निवासी कौशल कुमार उर्फ़ छोटू ओर सुरेश साव शामिल है. उक्त आशय की जानकारी सरिया - बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने प्रेसवार्ता कर दी.

बताया गया की गुप्त सुचना मिली थी की बगोदर के रहने वाले कौशल कुमार उर्फ़ छोटू ओर सुरेश साव नामक युवकों के द्वारा बड़े पैमाने पर गुमटी की आड़ में ब्राउन सुगर की खरीद - बिक्री का काम किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सरिया अंचल ज्ञान रंजन कुमार, बगोदर थाना पर प्रभारी बिनय कुमार यादव, अभिजीत कुमार, अनुषेक कुमार के अलावे बगोदर थाना के जवानों को शामिल किया गया. टीम ने जब सरिया रोड़ स्थित सुरेश साव के किराना दुकान में छापेमारी करने पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देख कर भागने लगे. इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ा और फिर जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो दोनों  के पास से 35.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 19 पीस गांजा भरा हुआ सिगरेट बरामद किया गया. दोनों युवकों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि पिछले कई दिनों से यह दोनों ब्राउन सुगर बेचने का काम कर रहे थे, पुलिस ने बताया की जो 35 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है उसकी कीमत करीब 1 लाख से अधिक है. बताया कि इस ग्रुप में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक, गिरिडीह, झारखण्ड

Published at:31 May 2025 11:56 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsGiridih newsTwo youths arrested with 35 grams of brown sugarGiridih policeCrime newsBrown sugar illegal businessIllegal business in Giridih
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.