☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले दो युवक गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद

पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले दो युवक गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान रांची और आसपास के इलाकों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अपराध-विरोधी जांच अभियान चला रही है. इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम खूंटी-रांची मार्ग पर बारह मील चौक के पास पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली. जांच के दौरान दो युवकों को एक देसी पिस्तौल और दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जांच के दौरान खूंटी की ओर से एक मोटरसाइकिल तेज़ गति से आ रही थी. पुलिस को देखकर बाइक सवार घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस की तत्परता और सतर्कता के कारण दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि वे पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने रांची आ रहे थे. सिटी एसपी ने बताया कि पीएलएफआई संगठन का लगभग सफाया हो चुका है, लेकिन ये लोग पीएलएफआई के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए कर रहे थे.

Published at:26 Sep 2025 11:33 AM (IST)
Tags:ranchi newsrachi crime newsTwo youths arrestedname of PLFIweaponscartridges recovered
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.