✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों में जमकर मारपीट, 3 लोग घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:17:08 AM

जमशेदपुर (JAMSHDPUR): जमशेदपुर में दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. बीच सड़क पर मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

बीच सड़क पर लड़ने लगे दो दुकानदार

आपको बताये कि ये सारा मामला जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. जहां बीच सड़क पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दोनों तरफ से दो से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. जिसके बाद दोनों दुकानदारों के साथ उनके समर्थकों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया. और थाने में ही पुलिस के सामने जमकर मारपीट शुरु कर दी.

दोनों दुकानदारों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया

मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदारों को थाना ले जाने के बाद उनके समर्थकों ने थाने को ही रण क्षेत्र में तब्दील कर दिया. और थाने में ही पुलिस के सामने जमकर मारपीट शुरु कर दी. जिसको देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत करवाया. बताया जा रहा है कि खाली जमीन पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में विवाद हुआ. और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. फिलहाल दोनों पक्ष में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:Two shopkeepers fought fiercely for setting up shop in Jamshedpur3 people were badly injuredafter being taken into custodythe shopkeepers started fighting in the police station itself.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.