✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: बगोदर और गिरिडीह-डुमरी रोड में दो सड़क हादसा, तीन की मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:00:09 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह जिले में रविवार को दो सड़क हादसा हुआ. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. गिरिडीह डुमरी रोड में मारुति ओमनी और सिनेरियो गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर में ओमनी के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरत्तांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई. घटना गिरिडीह-डुमरी रोड के पांडेयडीह में हुआ. मारुति ओमनी और सिनेरियो गाड़ी के बीच आमने-सामने के टक्कर में गोमो के सोहन मोहली और ओमनी के चालक 46 वर्षीय  शौकत अली की मौत हो गई. जबकि आठ गंभीर रूप से जख्मी है. इसमें दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है और दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मारुति ओमनी में ही धनबाद के गोमो निवासी सोहन मोहली अपने ससुराल गिरिडीह शहर के मोहलीचुवां में था. और रविवार को अपनी पत्नी रीना देवी के साथ अपने तीन बेटे बेटी विवेक कुमार, गौतम कुमार और आठ साल की शोभा कुमारी को लेकर अपने घर गोमो जा रहा था. जबकि इसी मारुति ओमनी में ही झगरू तुरी अपनी प्यारी रूबी कुमारी और छह माह के बेटे को लेकर ही डुमरी जा रहा था. सभी शहर के मोहलीचुवां से मारुति ओमनी बुक कर डुमरी जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, सोहन मोहली गोमो जाने के लिए पारसनाथ से ट्रेन पकड़ने वाला था. जबकि झगरु तुरी अपनी पत्नी और बेटे को लेकर ससुराल से डुमरी जा रहा था. वहीं सिनेरियो गाड़ी में एक प्रेमी जोड़ा मधुबन की ओर से डुमरी आ रहे थे. इसी सिनेरियो गाड़ी में गांवा के पुरुषोत्तम पांडे और उसकी प्रेमिका थी. दोनों एक ही जाति के बताए जा रहे है. जानकारी के अनुसार गांवा के पुरुषोत्तम पांडे किसी काम से गिरिडीह आया हुआ था. जबकि उसकी प्रेमिका गिरिडीह के एक प्राइवेट स्कूल में रहकर पढ़ाई करती है. पुरुषोत्तम पांडे अपने सिनेरियो गाड़ी से गिरिडीह आने के बाद अपनी प्रेमिका को लेकर कहीं घूमने गया हुआ था और दोनों उसी गाड़ी से घूम कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह डुमरी रोड के पांडेयडीह में सिनेरियो और मारुति ओमनी में आमने-सामने जोरदार आवाज के साथ टक्कर हुआ. जिसमें ओमनी के परखच्चे उड़ गए और ओमनी में सवार सोहन मोहली और ओमनी के चालक शौकत अली की मौत मौके पर हो गया.

ट्रक को टक्कर 

इधर जिले के बगोदर थाना इलाके के हेशला में भी ट्रक को एक मछली लोड पिकअप वैन ने टक्कर मारा. जिसमे मछली लोड पिकअप वैन के मालिक विनय कृष्ण सरकार की मौत मौके पर हो गई. जानकारी के अनुसार, मछली लोड पिकवेन को बंगाल के मेदिनीपुर से पलामू पहुंचाया जा रहा था. और इसी मछली लोड गाड़ी में गाड़ी के मालिक विनय कृष्ण सरकार और उसका चालक मोहम्मद रशूल था. रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे जब मछली लोड गाड़ी बगोदर के हेश्ला पहुंचा, तो आगे जा रहे ट्रक को पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें मौके पर ही मालिक विनय कृष्ण सरकार की मौत हो गई.

रिपोर्ट दिनेश , गिरीडीह

Tags:Two road accidents in Giridih's Bagodar and Giridih Dumri Roadgiridih newsjharkhand latest newsthe news postroad accident in giridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.