☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झंडा तोलन के दौरान 11 हजार वॉल्ट तार में सटने से दो पुलिस कर्मी घायल, एक सफाई कर्मी की मौत  

झंडा तोलन के दौरान 11 हजार वॉल्ट तार में सटने से दो पुलिस कर्मी घायल, एक सफाई कर्मी की मौत  

बोकारो(BOKARO): पुलिस लाइन में झंडो तोलन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. सेक्टर 12 स्थित बोकारो पुलिस लाइन में करंट लगने से दो पुलिस के जवान घायल हुए हैं. जबकि एक सफाई कर्मी की मौत हो गई है. हादसे में पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो जिला शाखा मंत्री राजकुमार मुंडा और सीआईडी में पदस्थापित डॉग स्क्वायड का जवान करण मिंज गंभीर रूप से घायल है.घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सफाई कर्मी को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद बोकारो पुलिस लाइन में मातम का माहौल छा गया.  जानकारी के मुताबिक बोकारो पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो शाखा के कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान झंडे के पाइप झंडोत्तोलन की बेदी में लगाने के लिए को जैसे ही ऊपर उठाया गया ऊपर से पार हुए 11000 वोल्ट के तार से पाइप के सट जाने के कारण तीनों  लोग इसकी चपेट में आ गए. पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो जिला शाखा मंत्री राजकुमार मुंडा गंभीर रूप से घायल हैं.  वहीं हादसे में सीआईडी में पदस्थापित डॉग स्क्वायड का जवान करण मिंज भी घायल हैं.  वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए बोकारो पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर अजीत कुमार झा ने बताया कि झंडोत्तोलन के लिए पाइप लगाने के दौरान हादसा हुआ है.  हालांकि उन्होंने किसी के मौत की पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट:  संजय कुमार,बोकारो    

Published at:15 Aug 2022 02:07 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.