☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PFLI के दो उ'ग्रवादी गिरफ्तार, तीन देसी कट्टा, एक नाली बंदूक और पीएलएफआई के पर्चे बरामद

PFLI के दो उ'ग्रवादी गिरफ्तार, तीन देसी कट्टा, एक नाली बंदूक और पीएलएफआई के पर्चे बरामद

लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से तीन देसी कट्टा, एक नाली बंदूक और पीएलएफआई के पर्चा बरामद किया है. बता दें कि दोनों पीएलएफआई के उग्रवादी बगडू थाना क्षेत्र में लोगों को विकास योजनाओं से भय दिखा कर लेवी वसूलने का प्रयास करने पहुंचे थे. इसी बीच बगडू पुलिस ने  दोनों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई के बाद इन्हें जेल भेज दिया.

पीएलएफआई के बाकी नक्सलियों की खोज

मामले के संबंध में एसडीपीओ बीएन सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में सुनील मुंडा और बजरंग लोहरा शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से तीन देसी कट्टा, एक नाली बंदूक और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किया है. यह दोनों पीएलएफआई के उग्रवादी बगडू थाना क्षेत्र में विकास योजनाओं से भय दिखा कर लेवी वसूलने का प्रयास करने पहुंचे थे.  इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगडू पुलिस इन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया और कार्रवाई के बाद इन्हें जेल भेज दिया. साथ ही पुलिस पीएलएफआई के बाकी नक्सलियों के विरुद्ध जानकारी हासिल कर कार्रवाई करने के काम में जुट गई है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

 

Published at:07 Aug 2022 11:14 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.