☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में विषाक्त भोजन खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर

रांची में विषाक्त भोजन खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर

रांची(RANCHI):  ठाकुरगांव इलाके में एक ही परिवार के दो लोगों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई. जबकि दो की स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार गुरुगाईं निवासी कलिंदर साहु के पुत्र, बहू व दो बच्चे मंगलवार की देर रात अचानक बीमार हो गए. सभी को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान कलिंदर साहू के पुत्र व पोता की मौत हो गई है. जबकि उनकी बहु और पोती की हालत गंभीर बनी हुई है. दो लोगों की मौत किस वजह से हुई है.अब तक इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है. हालांकि बताया जा रहा है विषाक्त भोजन की वजह से इनकी तबियत बिगड़ी थी.

रात का खाना खाने के बाद सभी हुए बीमार 

जानकारी के मुताबिक कलिंदर साहु के पुत्र, बहू और उनके बच्चों ने बुधवार की रात खाना खाया. इसके कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार की सुबह दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि स्थानीय सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. आशंका जतायी जा रही है कि परिवार ने खाने में जहर मिला लिया हो. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Published at: 09 Nov 2022 11:06 AM (IST)
Tags:ranchiranchi rimsthakur ganwranchi hospitalfood PoisionRanchi UpdateRanchi NewsRanchi news breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.