✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के बगोदर में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक को कार ने रौंदा तो दूसरे को ट्रक ने कुचला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:06:29 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): मंगलवार को बगोदर प्रखंड के दो अलग-अलग क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिला. जहां दो लोगों की जान चली गई. पहली घटना बगोदर थाना क्षेत्र के एनएच 19 में घटी जहां बगोदर से डुमरी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने बगोदर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान असगर खान के रूप में हुई है.

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के घाघरी स्थित एनएच 19 में घटी जहां सड़क पार कर रही 80 वर्षीय सुबात ट्रक की चपेट में आ गई. जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई लेकिन पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले ट्रक समेत ट्रक चालक को डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया है. इन दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने दोनों मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इस बीच, बगोदर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट-दिनेश

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटगिरिडीहगिरिडीह न्यूजबगोदरसड़क हादसाबगोदर प्रखंडमौतधनबादबगोदर ट्रामा सेंटरJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateGiridihGiridih NewsBagodarRoad AccidentBagodar BlockDeathDhanbadBagodar Trauma Center

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.