✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मयूराक्षी नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, घटना से मोहल्ले में शोक की लहर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:52:14 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक गांव के समीप मयूराक्षी नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. डूबने वालों में एक किशोर और एक युवक है. दोनों नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा मोहल्ला का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार श्रीराम पाड़ा मोहल्ला निवासी सोनू के साथ अफजल और अशरफ बासकीचक घूमने गया था. वहां पहुंचने पर सोनू और अफजल नहाने मयूराक्षी नदी में उतर गया, जबकि अशरफ नदी किनारे बैठा रहा. अचानक नदी में उतरे दोनों लोग डूबने लगा. यह देख बाहर बैठा अशरफ ने शोर मचाया.  गांव के लोग एकत्रित हुए.  स्थानीय मछुआरा की मदद से किशोर अफजल को नदी से निकालकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू की तलाश जारी है.

अफजल इस बार दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ था. इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों को सांत्वना देने अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Mayurakshi riverdied due to drowning in Mayurakshi riverdumkajharkhandjharkhandnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.