✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : ह'त्याकांड के लगभग डेढ़ महीने बाद भी ह'त्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज किसान सड़क पर उतरे

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:10:57 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): लगभग 45 दिन पहले हुए हत्याकांड और चोरी का खुलासा गिरिडीह पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है. इसके विरोध में भाजपा किसान मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार के साथ-साथ सदर विधायक सोनू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि सवा महीने पहले मुफ्फसिल थाना इलाके के मैगजीनिया गांव में गोविंद वर्मा की पत्नी सरिया वर्मा की हत्या हुई थी. लेकिन सवा महीने बाद भी मुफ्फसिल थाना की पुलिस हत्यारों तक पहुंच नही पाई है. उन्होंने हेमंत सरकार पर भी तंज कसा है. 

 

वहीं, दूसरी घटना बंदेरकुप्पी में गोलगप्पा दुकानदार की हत्या हुई थी. चार दिन पहले हुए इस हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है. इस हत्या के बाद उसकी पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण भी मुश्किल हो चुका है. गोलगप्पा दुकानदार बासुदेव साहू हत्याकांड के खिलाफ राष्ट्रीय तेलिक साहू समाज की गिरिडीह इकाई ने बस स्टैंड में धरना दिया और गिरिडीह पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरने में रामबाबू साहू, सीमा देवी, बबली देवी, जेडीयू जिला अध्यक्ष तिरभुवन दयाल के साथ साहू समाज के कई सदस्य शामिल हुए.

ये भी देखें:

श्रावण सोमवारी का प्रथम अभिषेक! बोल-बम के जयकारों से गूजा रांची का प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर

आपको बता दें कि सरिता देवी हत्याकांड में जहां मुफ्फसिल थाना पुलिस आरोपियों का पहचान तक नहीं कर पाई है तो बासुदेव हत्याकांड में इसी मुफ्फसिल थाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. गिरिडीह डुमरी रोड के बंद्रकुप्पी गांव में 14 जुलाई को गोलप्पगप्पा दुकानदार बासुदेव का हत्या उसी के गांव के मुरली पांडेय, दिलो साहू, प्रभकार पांडेय समेत चार आरोपी ने गला दबाकर किया था. हत्या का कारण सुध का पैसा नहीं वापस करना बताया गया और पुलिस मामले में आवेदन का इतंजार करती रह जाती है कि आवेदन मिलने के बाद चारों आरोपियों को दबोचा जाएगा, लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है. पहला धरना भाजपा की ओर से टॉवर चौक पर किया और दूसरा किसान मोर्चा के धरने का नेतृत्व मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा कर रहे थे.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.