✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक साथ दो नाबालिगों ने की आत्महत्या, आमने सामने के गांवों में फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 3:30:20 PM

कोडरमा (KODERMA): इन दिनों राज्य में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं. कई बार वजह आर्थिक तंगी, अपनों से दूरी तो कई बार वजह प्रेम संबंध से जुड़ा होता है. ऐसा ही मामला कोडेरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक ही रात दो नाबालिगों ने अलग-अलग गांवों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. बड़ा सवाल यहाँ ये है की क्या एक साथ आत्महत्या की घटना, इत्तेफाक़ मात्र है या फिर मामल कुछ और ही है. 

मिली जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह गांव में 17 वर्षीय साहिल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं दूसरी ओर, बेहराडीह गांव में 15 वर्षीय किशोरी प्रियांशी ने भी अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी. दोनों घटनाएं एक ही रात की बताई जा रही हैं, जिससे मामले को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं. 

परिजनों को जब सुबह इस घटना की जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग यूडी केस दर्ज कर लिया है.

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. न तो मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है और न ही परिजनों की ओर से किसी तरह का स्पष्ट कारण बताया गया है. हालांकि, दोनों घटनाएं एक ही समय में होने के कारण पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इनके बीच कोई आपसी संबंध या संपर्क तो नहीं था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधि और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल इलाके में मातम और शोक का माहौल है.

Tags:kodermakoderma newssuicidesuicide newskoderma suicide newsTwo minors committed suicidekoderma news updatelatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.