✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार, देवघर में ड्रग्स रैकेट का खुलासा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 5:22:09 PM

देवघर (DEOGHAR) : पुलिस ने नशा कारोबारियों पर नकेल कसते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमित कुमार साह बिहार के जमुई जिला का रहने वाला है वही दूसरा प्रकाश मंडल देवघर के कुण्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सभी की गिरफ्तारी देवघर एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना के बाद इनके द्वारा गठित टीम के द्वारा की गई है.

चारपहिया वाहन से करते थे तस्करी

गांजा की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा गांजा को एक स्थान से दूसरे स्थान या अन्य राज्य में लेन देन करने के लिए चारपहिया गाड़ी का उपयोग किया जाता है. देवघर पुलिस ने भी एक विधि विरुद्ध बालक के अलावा 2 तस्करों को हुंडई कार से गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बिहार निवासी अमित कुमार साह के ऊपर पहले भी तस्करी करने का मामला दर्ज है.

जब्त गांजे की मार्केट वैल्यू

देवघर एसपी सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्करों के पास से 33 किलोग्राम गांजा मिला है जिसका अनुमानित मार्केट वैल्यू साढ़े 11 लाख के आपपास है. इसके अलावा कार और दो मोबाइल भी जप्त किया गया है. एसपी ने बताया कि इनके निशानदेही पर पुलिस अपना कार्य शुरू कर दी है. इन्होंने उम्मीद जताई है कि ड्रग्स पैडलरों के गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा ताकि बाबानगरी को नशा मुक्त बनाया जा सके.

एसपी ने आम लोगों से की अपील

एसपी सौरभ ने आम लोगों से अपील की है कि नशा मुक्त जिला बनाने के पुलिस का सहयोग करे और प्रतिबंधित नशा के बारे में जानकारी दे. इन्होंने कहा कि जानकारी देने वालों की जानकारी पूरी गुप्त रहेगी. देवघर बिहार राज्य से सटा होने के कारण यहां नशा तस्कर इस जिला को सेफ मानते हुए पूरे जोर शोर से एक राज्य से दूसरे राज्यों में बड़ी आसानी से तस्करी का अपना व्यवसाय चला रहे हैं. जरूरत है पुलिस को इसपर पैनी नजर के अलावा सूचना तंत्र को अधिक मजबूत करने का.

रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा 

Tags:Deoghar drug bustnter-state ganja smugglers arrestedMarijuana racket DeogharDrug trafficking news JharkhandCannabis seizure DeogharPolice arrest drug gangDeoghar police action drugs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.