☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महज चार दिनों में की दो शादियां, युवक को हिरासत में लेकर उलझन में पड़ गई पुलिस, जानिए क्या है मामला 

महज चार दिनों में की दो शादियां, युवक को हिरासत में लेकर उलझन में पड़ गई पुलिस, जानिए क्या है मामला 

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पाथरडीह में एक ऐसा मामला आया है कि पुलिस भी परेशानी में पड़ गई है. बड़े अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा कर रही है. दरअसल पाथरडीह  के एक युवक ने चार दिनों में 2 विवाह कर लिया और अब दोनों पत्नियां थाना पहुंच गई है. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले रखा है और आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों के निर्देश की प्रतीक्षा कर रही है.

पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार कुल टांड़ बस्ती निवासी युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर 4 दिनों में दो शादियां की. मामले की जानकारी जब दोनों पत्नियों को मिली तो दोनों एक साथ हो गई और  थाना पहुंचकर न्याय मांगने लगी. तब जाकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया. जानकारी के अनुसार मंटू मलिक ने सुदामडीह बस्ती निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया. फिर शारीरिक संबंध बनाया. युवती जब 4 माह की गर्भवती हो गई तो शादी करने से इनकार कर दिया. उसके बाद युवती के परिजन शिकायत लेकर थाना पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ. इसके बाद युवक शादी को राजी हो गया. फिर  थाना की देखरेख में 26 मई को मंदिर में शादी करा दी गई. अपनी प्रेमिका को घर ले गया.

दोनों पत्नी पहुंची थाना 

इधर घटना के 4 दिन बाद ही युवक बलियापुर निवासी एक छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया और फिर 29 मई को  शादी कर ली. सुदामडीह की पहली पत्नी को जब पता चला तो थाना पहुंची. बलियापुर की रहने वाली उसकी दूसरी पत्नी भी थाना पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी. युवक का कहना है कि दोनों को वह एक साथ रखेगा. युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करता है. पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है. जैसा निर्देश मिलेगा, आगे कार्रवाई की जाएगी.

Published at:02 Jun 2023 10:35 AM (IST)
Tags:jharkhanddhanbadTwo marriages in just four daysthe police got confused by taking the young man into custody
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.