✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, जांच में जूटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 3:03:05 PM

सरायकेला(SARAIKELA): जिले में दो अलग-अलग रेल हादसों की में दो लोगों की जान चली गई. सिनी और कोलेबिरा के पास हुई इन घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान देवघर जिले के जसीडीह निवासी सोनू कुमार और सिनी के कमलपुर निवासी परवेज के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जूटी है.

वही पहली घटना कोलेबिरा के पास हुई, जहां सोनू कुमार ट्रेन से गिरकर से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अहमदाबाद में मजदूरी करता था और घर लौटने के लिए ट्रेन से सफर कर रहा था. 17 अप्रैल की सुबह उसे जसीडीह पहुंचना था, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका.

जब परिजनों ने संपर्क नहीं हो पाने पर उसकी तलाश शुरू की, तो मोबाइल की आखिरी लोकेशन कोलेबिरा के आसपास मिली. वहां पहुंचने पर रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव बरामद हुआ.  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी. वही दूसरी घटना सिनी रेलवे स्टेशन के सामने की है,

जहां परवेज की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है.

 

 

 

Tags:Saraikela train accidentSaraikela accdenttrain accdentSaraikela newstrain accident updatetwo killed in train accidentSaraikela train accident newsSaraykela News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.