✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हुई गढ़वा की दो मासूम बेटियां, परिवार ने प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:19:58 AM

गढ़वा(GADHWA):झारखंड के गढ़वा जिले में यहां की मासूम बेटियां ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो रही है.रंका थाना क्षेत्र के जोलांग गांव से दो लड़कियों को बहला फुसला कर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश मे बेचने का मामला प्रकाश मे आया है. ललिता कुमारी के भाई ने रंका थाना मे आवेदन देकर अपनी बहन की सकुशल वापसी की गुहार लगाई हैच बताया जाता है कि उस गांव मे अनजान व्यक्ति पहले भाड़े के घर पर रहने आया और धीरे धीरे दो लड़कियों को बहला फुसला कर काम करने के बहाने ले गया और उसे वहीं बेच दिया. 

इस तरह हुआ  मामले का खुलासा 

इसकी भनक तब लगी जब उपेंद्र की बहन ने उसे रोते हुए फोन किया और यहां से ले जाने की बात कहीं.जिसके बाद परिजनों ने रंका थाने मे लिखित शिकायत की.जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई.वहीं पीड़ित के भाई ने बताया कि मेरी बहन फोन कर रो रही थी जब मालिक से बात किया तो एक लाख 35 हजार देकर वापस बहन को ले जाने की बात कही. 

परिवार ने प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार

 वहीं इसके बाद उपेंद्र ने पुलिस से अपनी बहन को छुड़ाने की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले पर एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि हमलोगो के संज्ञान मे मामला आया है,इसकी जांच पुलिस कर रही है, बहुत जल्दी ही इसमे शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.    

Tags:human traffickinghuman trafficking in jharkhandhuman trafficking gadhwagadhwa administrationhuman trafficking case gadhwagadhwagadhwa newsgadhwa news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.