✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LOHARDAGA: बाइक टक्कर में दो घायल, रिम्स रेफर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:40:49 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): देर रात दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना लोहरदगा कुडू रोड़ में तालाब के पास की है. घटना के बाद लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनके प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:

CHAIBASA: अस्पताल परिसर के दुकानदारों से बकाया भाड़ा जमा करने का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया

कैसे घटी दुर्घटना

कुडू थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी चौकीदार रफीक खान, लोहरदगा से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान उलटी दिशा से आ रही वाहन ने रफीक खान के बाइक पर बायें साइड से जोरदार टक्कर मारी. जिससे रफीक खान का पैर बुरी तरह घायल हो गया. वहीं दूसरे युवक को भी गंभीर चोटे आई हैं.  दोनों को रिम्स रेफर किया गया है.

झारखंड और भारत में क्या है सड़क दुर्घटना के आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.