✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में डेढ़ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:22:20 AM

देवघर(DEOGHAR): नशा कारोबार के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को 2 गांजा के कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित चकाचक मंदिर के समीप से दोनो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अजय मंडल सारवां का जबकि मुन्ना मंडल खागा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने इनके पास है डेढ़ किलो गांजा और मोबाइल बरामद किया है.

पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि ये लोग बिहार से गांजा लाकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. इन्होंने बताया कि ये लोग जिला के युवा पीढ़ी को नशा का लत लगवाते थे. गिरफ्तार दोनो में से  एक का इसी तरह के मामले में आपराधिक इतिहास रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि देवघर पुलिस हर हाल में जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए दृढसंकल्पित है और इसी के तहत लगातार अपना अभियान चला रही है.

जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नशे के सौदागरों से गहन पूछताछ कर इसके अन्य रैकेट की जानकारी प्राप्त कर रही है. यह कोई पहला मौका नही है जब बिहार के रास्ते देवघर में मादक पदार्थ लाया जाता है. जरूरत है पुलिस को इस ओर और सख्त कदम उठाने की.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा,देवघर   

Tags:dEOGHARDeoghar PoliceGanjaDrugsPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.